अग्निशमन केंद्र ने 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के जवानों को बताए आपदा प्रबंधन के गुर
सोलन : अग्निशमन केंद्र सोलन ने 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में रंगरूटों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। इस दौरान 14 जीटीसी के करीब 500 से अधिक रंगरूट मौजूद थे। इसमें सब फायर आॅफिसर हेमराज गौतम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिरकत की। एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अग्रि सुरक्षा अन्य आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गई। सब फायर आॅफिसर हेमराज गौतम ने बताया कि इस दौरान फर्स्ट एड, फायर फाइटिंग एस्टिंगविशर इमरजेन्सी मैथड आॅफ रेस्क्यू के बारे में प्रशिक्षण दिया इसके अलावा आग के प्रकार, आग लगने के कारण तत्व और आग बुझाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी रंगरूटों ने जाना। इस दौरान सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की टीम में लीडिंग फायरमैन राजेंद्र सेन, सुरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह चालक गोविंद राम शामिल थे।


Post a Comment