अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा दो दिवसीय सिक्किम भ्रमण के बाद लौटे दिल्ली
गंगटोक : भारत के लिए अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा अपने दो दिवसीय सिक्किम भ्रमण समाप्त करने के बाद सोमवार को वापस दिल्ली लौट गए। वे वे शनिवार शाम को गंगटोक पहुंचा थे। उन्होंने सिक्किम भ्रमण के दौरान राज्य के पूर्वी सिक्किम रुमतेक स्थित धर्म चक्र केंद्र बौद्ध मठ समेत अन्य पर्यटकीय स्थलों का भ्रमण किया था। मुलत: पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापार विस्तार के संभावनाओं की मद्देनजर वे सिक्किम भ्रमण पर थे। अमेरिकी राजदूत का यह प्रथम सिक्किम भ्रमण था। उन्होंने राज्य के कई क्षेत्रों के व्यवसायियों, व्यापारियों व अमेरिकी-भारत मैत्री मंच के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की।










Post a Comment