उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए BJP ने पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
देहरादून/लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 149 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। उत्तराखंड के सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सरधना से संगीत सोम को टिकट दिया है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग को टिकट दिया गया है। इसके अलावा मथुरा से श्रीकांत शर्मा को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अमरोहा के नौगांव से चेतन चौहान के पिता को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ ने पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को टिकट दिया है। वहीं 70 सीटों वाली उत्तराखंड में बीजेपी ने 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी के लिए यशपाल आर्या, अजय भट्ट, शैला रानी रावत जैसे कद्दावर नेताओं को टिकट दिया है। इसके अलावा यशपाल आर्या के बेटे को भी बीजेपी ने टिकट दिया। बीजेपी ने मौजूदा सभी विधायकों को टिकट दिया है।


Post a Comment