Header Ads

नवगठित पार्टी सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी का आज से 72 घटे तक सिक्किम बंद का आह्वान


गंगटोक : नवगठित सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी (SRP) ने आज से 72 घटे अर्थात 4 मार्च तक सिक्किम बंद का आह्वान किया है। हालाकि बंद के समर्थन पर पार्टी अध्यक्ष केबी राई समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता बुधवार को लोगों से मिले। इस दौरान शहर में पर्चा भी बाटे। लेकिन उक्त पर्चे में धर्म, जाति, जन्म, निवास, भाषा, आदि के स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना, और सद्भाव पूर्ण वातावरण में प्रतिकूल कार्य करने के आरोप में सदर थाने ने मुकदमा दायर किया है। इस पर्चे वितरण करते हुए शहर के आसपास से SRP  के 21 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त पर्चे की लिखित सामग्री अनुसार सदर थाने ने भारतीय दंड संहिता के 15X ए, 505 (11) व X4 अंतर्गत मुकदमा दर्ज की है। पर्चे में 80 फीसदी सिक्किम के नेपाली भाषी गोरखा समुदाय जनसंख्या के आधार पर राजनैतिक अधिकार से वंचित रखने का आरोप लगाया है। जिसके लिए 1952 में तत्कालीन राजशासन के अधिसूचना जारी कर बहुसंख्यक के राजनैतिक अधिकार अपहरण करने का आरोप है। इसी तरह गोरखा को नेपाली नामकरण कर विदेशी बनाने तथा इससे लिए वर्तमान सत्तासीन दल जिम्मेवार होने का उल्लेख है। 

इसी कार्य के विरोध में 72 घटे की आह्वान करने तथा लोगों को बहुसंख्यक लोगों के सुरक्षा के लिए समर्थन करने का उल्लेख है। दूसरी ओर भूटिया-लेप्चा जनजाति समुदायों के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप में सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी के भाषणों को संप्रदायिक सद्भावना भड़काने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भूटिया-लेप्चा एपेक्स कमेटी (सिबलैक) समेत दर्जनों संगठनों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें सिबलैक के मुख्य संयोजक छितेन टासी भूटिया ने राय साप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।


Powered by Blogger.