दार्जिलिंग : चाय बागान श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए होगी बैठक
दार्जिलिंग : हजारों की संख्या में चाय बागान में कार्य कर रहे श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी वेतन लागू करने की मांग को लेकर अब संयुक्त फोरम ने आगामी 9 अप्रैल को बैठक बुलाई है, जिसमें आंदोलन की भावी रणनीति तैयार की जाएगी। कर्सियांग के गोरखा जन पुस्तकालय में बीते गुरूवार के दिन संयुक्त फोरम की ओर से इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें फोरम की ओर से श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 321.66 रुपये मालिकों के पास रखा जाएगा।
वहीं क्रामाकपा के श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुवार्स चाय बागान मजदूर यूनियन के सचिव सुनिल राई ने कहा कि बंगाल सरकार चाय श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को लेकर कोई परवाह नहीं कर रही है। गौरतलब है कि गत 20 फरवरी 2015 में मंत्री गौतम देव से मिलकर जेएलसी को न्यूनतम वेतन अगले छ महीने के भीतर लागू के आदेश को लेकर कमेटी बनी। उस दिन के बाद से फिर कभी बैठक नहीं हुआ। उसके बाद से राज्य सरकार इस जवलंत मुद्दे पर खामोश है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बागान के वेतन को लेकर हुए तीन वर्ष का समझौता खत्म हो गया है। आगामी नौ अप्रैल को आंदोलन को लेकर विभिन्न प्रकार के निर्णय लिए जाएंगे।


Post a Comment