कर्सियाग महकमा के INA बस टर्मिनल के नजदीक गोरखा सांस्कृतिक चिंतन भवन का होगा शिलान्यास
कर्सियाग : शहर के आईएनए बस टर्मिनल के नजदीक गोरखा सांस्कृतिक चिंतन भवन निर्माण करने का निर्णय गोरखा सांस्कृतिक संस्थान, कर्सियाग ने लिया है। संस्थान के अध्यक्ष आशा मुखिया लामा ने बताया कि इसका विधिवत् शिलान्यास कार्यक्रम काल यानि 2 अप्रैल के दिन सुबह साढ़े दस बजे किया जायेगा। प्रमुख अतिथि के रूप में शांति प्रधान (राम कृष्ण कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका) उपस्थित रहेंगी।


Post a Comment