बकलोह के स्थानीय गोरखा समुदाय ने निकाली गुरु गोरखनाथ की भव्य शोभायात्रा, लगाया गया विशाल भंडारा
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
बकलोह : हिमाचल प्रदेश के बकलोह क्षेत्र के स्थानीय गोरखा समुदाय के लोगों की ओर से गुरुवार को अपने आराध्य गुरु गोरखनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह के समय गोरखनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान देव सुंदर गुरुंग की अगुवाई में गुरु गोरखनाथ जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कमलाड़ी चौक, ककीरा बाजार, कालूगंज शिव मंदिर बकलोह, घटासनी होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा दौरान भक्तजनों ने गुरु गोरखनाथ के जयकारे भी लगाए। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर गोरखा राइफल्स के जवानों व स्थानीय लोगों की ओर से जलपान का भी कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर विजय मोहन गुरुंग ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। यहाँ लगाए गए भंडारे में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोरखा ट्रेनिंग सेंटर व गोरखा राइफल्स के अधिकारी व जवान भी इन दिनों बकलोह पहुंचे हुए हैं जो शनिवार तक बकलोह क्षेत्र में स्थित गुरु गोरखनाथ, माता संसारी व काली माता की पूजा अर्चना के बाद अपने युनिट में लौट जाएंगे।


Post a Comment