हरियाणा के जींद में 20 साल की विवाहित नेपाली मूल की युवती से गैंगरेप, तीनों आरोपी फरार
जींद: जिले के अलेवा थाना इलाके के गांव में पति से रूठकर जा रही नेपाली महिला से गांव के तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और खेतों मेें ले जाकर कथित रूप से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद गैंगरेप के तीनों युवक फरार हो गए। अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव की एक 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलत नेपाल की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ समय पहले हुुई थी। गत 17 अप्रैल देर शाम को उसकी उसके पति के साथ कहासुनी हो गई। वह रूठकर नेपाल जाने के लिए घर से निकल गई। पुलिस ने बताया कि विकास, परमवीर उर्फ पम्मी तथा कृष्ण बाइक से मुख्यमार्ग तक छोडऩे की बात कहकर लिफ्ट दे दी। तीनों उसे खेतों में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर पीडि़ता की शिकायत पर विकास, पम्मी तथा कृष्ण के खिलाफ अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।


Post a Comment