दार्जिलिंग निवासी गोरखा सैन्य जवान श्रीनगर एयरपोर्ट में दो ग्रेनेड के साथ किया गया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
श्रीनगर/दार्जिलिंग : श्रीनगर एयरपोर्ट पर बीते दिन सेना के एक गोरखा जवान को गिरफ्तार में लिया गया है। दरअसल, चेकिंग के दौरान उसके सामान से दो ग्रेनेड मिले थे। जवान की पहचान दार्जिलिंग निवासी गोपाल मुखिया के तौर पर हुई है। वह 17 JAK राइफल्स का जवान है और LOC के नजदीक उरी सेक्टर में तैनात था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने जा रहा था तो उसके बैग से चेकिंग के दौरान दो ग्रेनेड मिले। इसके बाद जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेना ने बताया है कि जवान ने ग्रेनेड ले जाने के बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह इसका नदी में ब्लास्ट कर मछली पकड़ने में इस्तेमाल करने वाला था।
साजिश के एंगल से जांच कर रही है पुलिस
गोरखा जवान गोपाल का कहना है कि उसके अफसर ने ही ये ग्रेनेड दिए, लेकिन पुलिस को उसके बयान पर यकीन नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि कहीं यह बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहते हैं। यह कई दौर की चेकिंग होती है। जवान ने एयरपोर्ट पर एंट्री कर ली क्योंकि प्रवेश के दौरान जवानों की चेकिंग नहीं होती। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिर जवान के पास ग्रेनेड कहां से आए।
डीजीपी बोले, जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि इस जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है। उसका कहना है किसी अफसर के कहने पर ये ग्रेनेड लेकर जा रहा था। इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर का कुछ भी बोलने से इनकार
सेना के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर ने इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बस इतना ही कहा कि जवान पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि कैसे जवान दो लाइव ग्रेनेड लेकर अपनी पलटन से घर के लिए निकल जाता है और पलटन को खबर तक नहीं लगती, क्योंकि पलटन में गोला-बारूद का हिसाब रखा जाता है।

Post a Comment