कर्सियाग : GNLF का 5 अप्रैल को गोरखालैंड नामकरण घोषणा दिवस पालन करने का निर्णय
कर्सियाग : आगामी नगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों की बीच गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो), कर्सियाग शाखा कमेटी के आयोजन में आगामी 5 अप्रैल को कर्सियाग में गोरखालैंड नामकरण घोषणा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। आयोजक कमेटी की ओर से संजय छेत्री ने बताया कि इस दिन 37वां गोरखालैंड नामकरण घोषणा दिवस शहर के जीडीएनएस (गोरखा दुख निवारक सम्मेलन रंगशाला) में मनाया जायेगा। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10 बजे किया जायेगा। समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में केन्द्रीय कमेटी के प्रवक्ता नीरज जिम्बा उपस्थित रहेंगे।


Post a Comment