पठानकोट : गोरखा पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने की काली माता की पूजा अर्चना, बांटे छात्रवृतियां
पठानकोट : गोरखा पूर्व सैनिक कल्याण संघ पठानकोट की ओर से काली माता पूजन किया गया। इसमें सुबह हवन करवाया गया। इसमें सभी सदस्यों ने आहुतियां डाली। दोपहर को कंजक पूजन कर भंडारा किया गया। इस मौके पर महिला मंडली की ओर से कीर्तन किया गया। इस मौके पर संघ की ओर जरुरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जगदीश गुरुंग, शंकर थापा, रतन थापा, मनमोहन सिंह, गीता थापा, इन्द्र गुरूंग, मीना थापा, शशि गुरुंग आदि मौजूद थे।


Post a Comment