GJM सुप्रीमो के खिलाफ JAP के धरना प्रदर्शन में दार्जिलिंग टाउन कमेटी के सदस्य भी शामिल
कालिम्पोंग : गोरखा समुदाय के पिता कहे जाने वाले डंबर सिंह गुरुंग व अडिबहादुर गुरुंग को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग द्वारा अपशब्द कहने के विरोध में जन आंदोलन पार्टी (जाप) युवा इकाई का धरना प्रदर्शन जारी है। जाप दार्जिलिंग टाउन कमेटी के सदस्य ने भी धरने में हिस्सा लिया। कमेटी के अध्यक्ष पी छिरिंग भूटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोजमुमो अध्यक्ष जीटीए में शामिल है। इसके बाद भी गोरखा के प्रतिनिधि पिता डम्बर सिंह गुरुंग एवं अडिबहादुर गुरुंग को अपशब्द कहा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिमल गुरुंग ने पूरे गोरखा समुदाय के लोगों को गाली दी है। इसी के विरोध गत कई दिनों से जाप इकाई के सदस्य धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं।


Post a Comment