कर्सियांग के MLA रोहित शर्मा भी पाला बदलने के मूड में, GTA उपाध्यक्ष अनित थापा के साथ प्रोग्राम में दिखें
कर्सियांग : पहाड़ की राजनीति में एक के बाद एक घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहे है। इसी बदलते हुए घटनाक्रम में आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कर्सियांग से विधायक और बिमल गुरुंग खेमे के विश्वासपात्र माने-जाने रोहित शर्मा स्थानीय पार्टी कार्यालय में विनय गुट के खास अनित थापा के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम में साथ-साथ नजर आए। कयास लगाए जा रहे है कि रोहित शर्मा अब खुलकर विनय गुट वाले मोर्चा को समर्थन देते हुए उसमे शामिल हो सकते है। GTA-2 के उपाध्यक्ष अनित थापा के द्वारा बुलाए गए इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नजर आए।




Post a Comment