GJM के स्थापना दिवस पर मोर्चा प्रमुख बिमल गुरुंग के पोस्टर को कालिम्पोंग पार्टी दफ्तर से विनय गुट समर्थकों ने हटाया
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
कालिम्पोंग : आज कालिंपोंग में बेहद नाटकीय घटनाक्रम के चलते गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो विमल गुरुंग के तस्वीर वाले पोस्टर को आज मोर्चा के 10 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल फेंका गया है। मोर्चा के बागी नेता विनय तामांग एवं अनित थापा के समर्थन वाले कई कार्यकर्ताओं ने आज सुबह 10 वें स्थापना दिवस को भी धूमधाम से मनाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पहाड़ में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की असली ताकत विनय तामांग खेमे के पास आ गई है। हालांकि अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर वास्तविक मोर्चा के अध्यक्ष विमल एवं महासचिव रोशन गिरी की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।


Post a Comment