Header Ads

UP : गोरखा रेजीमेंट के जवान का डेढ़ लाख रूपये से भरा बैग उचक्के ने उड़ाया, पुलिस की छानबीन शुरू

महराजगंज : गोरखा रेजीमेंट के जवान को चकमा देकर उचक्का डेढ़ लाख रूपया लेकर चंपत हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी की मदद से उचक्के तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना चार बजे की है। जिले के नौतनवां कस्बे के निकट नयागांव के रहने वाले राम बाबू थापा का पंजाब नेशनल बैंक फरेंदा में अकाउंट है। मंगलवार को वे बैंक आए और डेढ़ लाख रूपए निकाले। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम है जिसके लिए उन्हे काफी पैसे बैंक से निकालना जरूरी था। पैसे निकालने के बाद थापा बैंक के सामने सड़क किनारे ठेले पर बिक रहा केला खरीदने लगे। इस दौरान ठेले के एक कोने पर रूपए से भरा बैग रखकर वे जेब से रूपया निकालकर ठेले वाले को दे ही रहे थे। तभी पास में खड़ा उचक्का बैग लेकर चुपके से फरार हो गया।

थापा जब अपना बैग उठाने चले तो उनके होश उड़ गए। रूपए से भरा बैग गायब हो चुका था। हक्का बक्का वे इधर उधर ढूंढने लगे। थकहार कर वे थाने गए और आप बीती सुनाई।पुलिस थापा से तहरीर ले ली है और छानबीन में जुट गई। सैनिक के साथ रूपया लेकर भागने की घटना जहां घटित हुई वह कस्बे का व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां हमेशा दो एक पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं। इधर जिले मैं बैंक से रूपया निकालने वालों के साथ छिनैती अथवा उचक्कागिरी की घटनाए बढ़ी है।बताते हैं कि बैंको मे ऐसे तत्वों की मौजूदगी बढ़ गई है जो रूपया निकालने वाले अनपढ़ गंवार या महिलाओं पर आंख गड़ाए रहते हैं और मौका पाते ही घटना को अंजाम देकर चंपत हो जाते हैं। फरेंदा थाने के एसओ ने बताया कि सैनिक करीब चार बजे बैंक से रूपया निकाला है।संभवत:बैंक से ही उचक्का पीछे लगा था।कहा कि उचक्के की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.