असम सीनियर महिला टी20 टीम की कप्तान बनी उमा छेत्री, गायत्री गुरुंग भी टीम में शामिल
दीपक राई
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
गुवाहाटी : असम क्रिकेट एसोसिएशन ने 26 अक्टूबर 2026 से सूरत, गुजरात में होने वाले सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय असम टीम की घोषणा कर दी है। असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सनातन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम की कमान विकेटकीपर उमा छेत्री को और जिंतिमोनी कलिता को उप-कप्तान के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में रश्मि देय, गायत्री गुरुंग, मौसमी नाराह, खुशी शर्मा, अमोन्तिका मुंडा, हेमलता पायेंग, डिम्पी भुयान, पाहारी सैकिया, फ्लोरिना ताये, रिमा पेगु, काकू बरमन, ग्रिट्रिक्खा सैकिया और ज्ञानश्री बरमन शामिल हैं, जबकि 9 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।

Post a Comment