सेना प्रमुख ने कैंब्रियन पेट्रोल 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली असम रेजिमेंट की टीम को किया सम्मानित
वीर गोरखा न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली: भारतीय सेना के लिए गर्व का क्षण। थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने वेल्स, यूके में आयोजित दुनिया की सबसे कठिन सैन्य पेट्रोलिंग प्रतियोगिताओं में से एक, कैंब्रियन पेट्रोल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय सेना की असम रेजिमेंट की टीम को सम्मानित किया। सेना प्रमुख ने टीम के असाधारण साहस, धीरज, सामरिक कौशल और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि 'योद्धा स्पिरिट' का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठोर प्रशिक्षण, परिचालन उत्कृष्टता और जीत के प्रति अटूट संकल्प ने वैश्विक मंच पर भारत को यह सफलता दिलाई है।
जनरल सेठ ने पूरी टीम को देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और सैनिक धर्म के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे सेना के अन्य योद्धाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकें। उल्लेखनीय है कि कैंब्रियन पेट्रोल अभ्यास को दुनिया के सबसे कठिन सैन्य अभ्यासों में गिना जाता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment