देहरादून : गोर्खाली सुधार सभा द्वारा हाम्रो दशैं 2026 का आयोजन सम्पन्न
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून : गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॕ सभागार में हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक पर्व दशहरा के उपलक्षमें हाम्रो दशैं महोत्सव-2026 का सूक्ष्म आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, राज्यमंत्री श्रीमती ज्योति कोटिया, राज्यमंत्री अभिषेक शाही , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरूंग, पार्षद सोमेंद्र बोहरा एवं गणमाण्य महानुभावजनों ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
सर्वप्रथम मंच पर दुर्गा वंदना करते हुए माँ अम्बे भगवती का आवाह्न किया गया। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजनों को खादा ओढा़कर स्वागत- अभिनंदन किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं महानुभावजनों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत 87 वर्षों से समाजहित एवं इसके उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। समय समय पर शिक्षाके क्षेत्रमें प्रोत्साहन हेतु मेघावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती है। असहाय गरीब जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।स्व रोजगार हेतु महिलाओं को सिलाई -कढा़ई एवं युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी निःशुल्क दिया जाता है। भारतीय सेना में भर्ती हेतु पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है। समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान , रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा मुक्ति काउंसलिंग शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।
होनहार प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाता है।
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है , जिसमें हम नौ दिनों तक माँ दुर्गाकी आराधना -पूजा करते हैं |घरों में जौं (जँवरा) बोते हैं | विजयदशमी के दिन घर के बड़े -बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही-चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जँवरा सजाते है साथ ही सभी को उपहार-दक्षिणा आदि भी देते हैं | घर -घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते है। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पाँच दिनों तक दशहरे का जश्न बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है।
कार्यक्रम में 10 बजे पूजा एवं हवन का आयोजन करते हुए सबकी सुख शांति समृद्धि की मंगलमयी कामनाए की गई। तत्पश्चात कौसेली सांगितिक ग्रुप, सुरेश राई एवं जगदम्बे कीर्तन मण्डली भारूवाला ग्रांट एवं मोहब्बे वाला ने भजन-कीर्तन किया। इस अवसर पर नेपाल आपदा राहत कोष में सहयोग देने वाले दानदाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष, महामंत्री कै०सुधीर शाही,सचिव श्री मधुसूदन शर्मा, श्री अशोक वल्लभ शर्मा, श्रीमती उपासना थापा, श्री राकेश उपाध्याय, श्री के बी कार्की, श्री कमल थापा, श्री टेकू मगर, पूर्णिमा प्रधान, कविता गुरूंग ,विमला थापा , सुनीता सैनी ,अनिता सोनी, उपजातीय समिति एवं संघ संस्थाओं के अध्यक्ष, समुदाय के महानुभावजन व मातृशक्तियाँ उपस्थित थे।

Post a Comment