Header Ads

मणिपुर : उखरूल-इंफाल हाईवे पर फायरिंग, गोरखा समुदाय के दो लोग बाल-बाल बचे

वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क 
इंफाल/उखरूल : मणिपुर के उखरूल से इंफाल जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर महादेव के पास रविवार सुबह एक मारुति बलेनो कार पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने फायरिंग की है। इस हमले में कार में सवार दो लोग घायल हो गए है। दोनों घायल गोर्खाली समुदाय के हैं। कुछ वर्षो से राज्य में गोर्खाली समुदाय को बीते कुछ सालों से सुरक्षा को लेकर लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहन सवार बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। घटना के बाद हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

No comments

Powered by Blogger.