Header Ads

4/8 गोरखा राईफल्स के सुबेदार अनीश थापा मगर ने जीता तवांग मैराथन 2026

तवांग, अरुणाचल प्रदेश : भारतीय सेना 4/ गोरखा राईफल्स के सुबेदार धावक और देश के टॉप मैराथन रनर अनीश थापा मगर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 10,000 फीट की ऊँचाई पर आयोजित देश के सबसे कठिन मैराथनों में से एक, तवांग मैराथन 4.0 में अनीश ने पुरुषों की 42 किमी फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। बीते शनिवार 24 अक्टूबर को ग्यालवा त्सांगयांग ग्यात्सो हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस मैराथन में 4500 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया था।

{ 2 घंटे 38 मिनट में जीती मुख्य मैराथन रेस }

आयोजकों द्वारा जारी प्रोविजनल रिजल्ट के अनुसार, अनीश थापा मगर ने 2:38:51 के समय के साथ रेस पूरी की। उनके बाद दूसरे स्थान पर मुकेश कुमार (2:42:41) और तीसरे स्थान पर निखिल संतोष सिंह (2:49:46) रहे।यह रेस समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊँचाई पर दौड़ी गई, जहाँ पतली हवा और पहाड़ी रास्ते के कारण दौड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

{ कौन हैं अनीश थापा }

32 वर्षीय अनीश थापा मगर भारतीय मैराथन सर्किट का बड़ा नाम हैं। उनका पर्सनल बेस्ट 2:16:41 है, जो उन्होंने 2022 में दिल्ली में बनाया था। इससे पहले वो हैदराबाद मैराथन 2025 भी जीत चुके हैं। वो भारतीय सेना में सेवारत हैं। इस जीत के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि हाई एल्टीट्यूड और कठिन परिस्थितियों में भी गोरखा धावकों का कोई मुकाबला नहीं।

{ तवांग मैराथन बना राष्ट्रीय एकता का प्रतीक }

इस मैराथन को अरुणाचल प्रदेश सरकार और भारतीय सेना ने मिलकर आयोजित किया था। 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी की चार कैटेगरी में हुई इस दौड़ को खेल मंत्री केंटो जिनी ने सुबह 5:30 बजे फ्लैग ऑफ किया था। बॉलीवुड अभिनेता अमित सियाल भी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद रहे। आयोजन में केन्या, इथियोपिया और नेपाल के धावकों ने भी हिस्सा लेकर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया।

वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क की तरफ से अनीश थापा मगर को ढेरों बधाइयाँ। जय गोरखा!

No comments

Powered by Blogger.