Header Ads

रणजी ट्रॉफी : सिक्किम के खिलाफ मेघालय के लिए राम गुरुंग ने झटके 5 विकेट

रंगपो : मेघालय रणजी टीम के 28 वर्षीय ऑलराउंडर राम गुरुंग सिक्किम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 32 रन देकर 5 विकेट झटके। जिससे मेघालय ने सिक्किम के रंगपो में रणजी ट्रॉफी 2026-27 प्लेट ग्रुप सीजन के अपने पहले मैच के पहले दिन सिक्किम की टीम को 245 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज गुरुंग ने आशीष थापा, पार्थ पहलावत, सत्यजीत बचाव, क्रांति कुमार और कप्तान ली योंग लेप्चा का विकेट अपने नाम किया।

No comments

Powered by Blogger.