सिक्किम की बेटी अबिस्ता बस्नेत के नेतृत्व में भारत ने रचा इतिहास, U17 एशियन कप के लिए किया क्वालीफाई
गैंगटोक : सिक्किम की बेटी अबिस्ता बस्नेत की कप्तानी में भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराकर AFC U17 महिला एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप E के निर्णायक मुकाबले में यंग टाइग्रेस ने शानदार दबदबा दिखाया। भारत के लिए रेडिमा चिंगखमायुम (28'), प्रीतिका बर्मन (50'), अनुष्का कुमारी (56') और निधि (86') ने गोल दागे। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत लगातार दो बार एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम बन गई है।
.

Post a Comment