Header Ads

देहरादून : गोरखा संघ नया बस्ती द्वारा बड़ा दशैं एवं कालरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क 
देहरादून: क्लेमेंटटाउन स्थित नया बस्ती में गोरखा संघ, नया बस्ती द्वारा रविवार को बड़ा दशैं एवं कालरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखंड गोरखा कल्याण परिषद के राज्यमंत्री अध्यक्ष ज्योति कोटिया और राज्यमंत्री उपाध्यक्ष अभिषेक शाही मौजूद रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गोर्खाली समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की और गोर्खाली संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरखा संघ, नया बस्ती की पूरी कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष पदम रोका, महामंत्री टेक बहादुर थापा, कोषाध्यक्ष जित बहादुर गुरुंग, सह-कोषाध्यक्ष भरत श्रेष्ठ, विशेष सलाहकार सुश्री मालती राई, कॉर्डिनेटर रन कुमार राई, राजेन्द्र श्रेष्ठ, मीडिया प्रभारी मीन प्रसाद गुरुंग, सचिव हरी प्रसाद थापा, डिगम्बर थापा, एनबी थापा, कमल राई, भक्तमान गुरुंग सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों, कलाकारों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

No comments

Powered by Blogger.