सिक्किम में दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग-गोले से की शिष्टाचार भेंट
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
गंगटोक : दार्जिलिंग के सांसद और सिक्किम भाजपा के राज्य प्रभारी राजू बिष्ट ने आज सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामंग गोले से उनके आधिकारिक आवास मिंटोकगांग, गंगटोक में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की जानकारी सांसद राजू बिष्ट ने स्वयं साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोले जी और उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने इस आत्मीय भेंट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद बिष्ट ने बताया कि वह सिक्किम सरकार के आमंत्रण पर राज्य में आए हुए हैं। वह सिक्किम के अगले राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गंगटोक में हैं। बता दें कि राजू बिष्ट दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और साथ ही सिक्किम भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Post a Comment