3/11 गोरखा राइफल्स के सुबेदार अशोक कुमार लिम्बू कों 76 इंफेट्री ब्रिगेड के सुबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति
दीपक राई
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून : भारतीय सेना की गौरवशाली बटालियन 3/11 गोरखा राइफल्स के लिए गर्व का क्षण है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रामगढ़, दूध देवी निवासी सुबेदार अशोक कुमार लिम्बू को 1 नवंबर 2026 को सुबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति के साथ ही उन्हें सिकंदराबाद स्थित 76 इन्फेंट्री ब्रिगेड में ब्रिगेड एसएम (Subedar Major) के तौर पर नई तैनाती मिली है।
सुबेदार मेजर अशोक कुमार लिम्बू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गोरखा समुदाय और देहरादून के लिए गौरव की बात है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और अदम्य साहस से उन्होंने सेना में यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। वीर गोरखा न्यूज़ नेटवर्क परिवार की ओर से सुबेदार मेजर अशोक कुमार लिम्बू और उनके समस्त 11 गोरखा राइफल्स परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
जय महाकाली, आयो गोरखाली!

Post a Comment