Header Ads

कालिम्पोंग में गोरखा संस्कृति की दिखी झलक, सांसद राजू बिष्ट ने किया खाद्य उत्सव का शुभारंभ

कालिम्पोंग : दार्जिलिंग लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट आज कालिम्पोंग के मेला टार में गोरखा गौरव संस्थान द्वारा आयोजित "गोरखा सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं खाद्य उत्सव - 2026" में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद बिष्ट ने कहा कि संस्थान द्वारा हमारी समृद्ध संस्कृति, परम्परा, मौलिक कला, भेषभूषा तथा पारम्परिक खानपान के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति केवल हमारा इतिहास नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारा गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। ऐसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक विविधता को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परम्परा और पहचान से जोड़ते हैं।" सांसद बिष्ट ने इस सुंदर पहल के लिए गोरखा गौरव संस्थान, कालिम्पोंग और संपूर्ण आयोजक टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments

Powered by Blogger.