सिलीगुड़ी में सांसद राजू बिष्ट के घर पहुंची देउसी-भैलो टोली, भव्य स्वागत और आशीर्वाद का दौर
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
सिलीगुड़ी : तिहार के पावन अवसर पर दार्जीलिंग के सांसद राजू बिष्ट के घर देउसी-भैलो की मनमोहक प्रस्तुति हुई। देउसी-भैलो टोली ने पारंपरिक भाकाओं और नृत्य से पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी भाजपा जिला समिति के सभी सदस्य भी सांसद के घर उपस्थित रहे। देउसी-भैलो खेलने आए सभी भाई-बहनों और शुभेच्छा व शुभकामनाएं लेकर पहुंचे अतिथियों का सांसद ने हृदय से स्वागत किया।
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि अपना अमूल्य समय निकालकर घर आए देउसी-भैलो टोली और सभी अतिथियों के प्रति वे हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता ने इस देउसी-भैलो उत्सव को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और सभी के घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, सुस्वास्थ्य और खुशी छाई रहे।

Post a Comment