गोजमो संगठन में बढ़ रहा कर्मचारियों का विश्वास
कालिम्पोंग। जनमुक्ति कर्मचारी संगठन के कालिम्पोंग महकमा समिति का रविवार को तीसरा सम्मेलन रामकृष्ण रंगमंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोजमुमो स्टडी फोरम के सदस्य पी अर्जुन ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए संगठन का कार्य प्रशंसनीय है और इससे कर्मी लाभान्वित हो रहे हैं। संगठन के उपर कर्मचारियों के विश्वास में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह भविष्य के लिए शुभ संकेत है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कर्मचारी हितों के लिए इस संगठन को संघर्ष जारी रखना चाहिए ताकि उनके हक उन्हें मिल सकें। सम्मेलन का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथि का स्वागत बुके देकर व खादा पहनाकर हुआ। स्वागत भाषण सांगठनिक सचिव अनूप लामा ने दिया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए और गोरखालैंड आंदोलन व सिब्चू गोलीकांड के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सिब्चू गोलीकांड में अपनी जान गंवाने वाले नीता खवास, विक्की लामा, व विमला राई को समर्पित गीत का लोकार्पण किया गया। संगठन के गतिविधियों की जानकारी ललित कुमार क्षेत्री ने दी। संगठन के महकमा अध्यक्ष खड्गा विक्रम सुब्बा ने संगठन के विस्तार की जानकारी दी और बताया कि इस समय पहाड़ के विभिन्न विभागों के 95 प्रतिशत कर्मचारी जनमुक्ति कर्मचारी संगठन से जुड़ गए हैं। कर्मचारी हितों के लिए आंदोलन व उन्हें उनका हक दिलाने के कारण संगठन के प्रति कर्मचारियों में विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पुरानी समिति का विघटन हुआ। नई कमेटी में खड्गा विक्रम सुब्बा अध्यक्ष, हरि दर्नाल, रुपहल सिंह तमांग व छिरिंग भूटिया (तीनों उपाध्यक्ष), ललित कुमार रोका सह-सचिव, अनूप लामा संयुक्त सचिव, गोपाल क्षेत्री कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। संचालन हेम चंद्र सुब्बा व धन्यवाद प्रणय गुरुंग ने किया।
(साभार - जागरण)

Post a Comment