TMC के बाइचुंग भूटिया के पास है 6.52 करोड रूपए की चल संपत्ति
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने दायर हलफनामे में अपनी कुल चल संपति की कीमत 6.52 करोड रूपए दिखायी है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.64 करोड रूपए नकदी है जबकि उन्होंने बांड, शेयर, एफडी, गहनों और बीमा पॉलिसी के रूप में 3.88 करोड रूपए निवेश किए हैं । भूटिया के पास प्लॉट सहित कुल 13.47 करोड रूपए की अचल संपत्ति है। वह ऑडी क्यू 5 कार के मालिक हें जिसकी कीमत 41 लाख रूपए है और उनके पास कोलकाता तथा सिक्किम में जमीन है। हलफनामे के अनुसार, बैंक ऋण के रूप में भूटिया की कुल देनदारी 1.28 करोड रूपए है। भूटिया के परिवार में तीन लोग उनपर निर्भर है और उनकी पत्नी टिपनिस भूटिया के पास 3.47 करोड रूपए की संपत्ति है।


Post a Comment