Header Ads

कैंसर से पीडि़त नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादूर थापा का निधन

गुडग़ांव। बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा का आज गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। थापा बहुत समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। बीते 29 मार्च को उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय थापा नेपाल के तीन राजाओं के शासन में पांच बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे चुके हैं। नेपाल की राजनीति में बीते 50 साल से सक्रिय थे। थापा ने अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत 1950 से की थी। 1958 में वह पहली बार असेंबली के लिए चुने गए थे और उन्हें सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1959 में वह उच्च सदन के लिए चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है। बताया जाता है कि वर्ष 1966 में संविधान के बदलाव के बाद पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बनाए गए थे। उन्हें 1962 संविधान में विस्तार देने और दूसरा संशोधन करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
Powered by Blogger.