Header Ads

देहरादून : गौरवशाली 5/8 गोरखा राइफल्स की स्थापना के 82 वर्ष पूर्ण, धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस


प्रभा शाह
देहरादून :  सिरमूर राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन 5/8 गोरखा राइफल्स देहरादून के आफिसर्स, जेसीओ, जवान व वीर नारियों व उनके परिवारों ने बटालियन का 82वां स्थापना दिवस, प्रकाश पैराडाईज पार्टी हॉल, सेवलाखुर्द, चन्द्रबनी में धूमधाम से मनाया। संगठन के अध्यक्ष ऑनरी कैप्टन तिलक राज गुरुंग ने बटालियन के पूर्व कमाण्डिंग आफिसर मेजर जनरल वाई इस रावत, कर्नल सूरज आहूजा, कर्नल एस चढ्ढा, कर्नल एलएम शर्मा, तथा अन्य नए सदस्यों का स्वागत किया। समारोह के आरम्भ में बटालियन के शहिदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया।

बटालियन की स्थापना 15 मार्च 1941 को किंग एडवर्ड सप्तम की अपनी चौथी बटालियन द्वितीय गोरखा राईफल्स (सिरमूर राइफल्स) (4/2 जी आर) के रूप में लेफ्टिनेण्ट कर्नल ओ डी टी लोवेट् ने देहरादून में किया गया था। स्वतन्त्रता के पश्चात 17 फरवरी 1948 को आठ गोरखा राईफल्स की पाँचवी बटालियन (5/8 जीआर) के रूप में पुनर्नामकरण कि गया। 15 मार्च 2023 को इस बटालियन ने राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के 82 साल पूरे किए।

बटालियन ने अपने गठन के पश्चात द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर देश के स्वतंत्रता के पश्चात हुए सभी युद्धों में भाग लेकर अपना शौर्य प्रदर्शन किया। बटालियन के सभी पूर्व सैनिकों ने सेवा के दौरान अपने अनुभवों को आपस में बांटा। बटालियन के सभी सेवारत व पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष में शुभ कामनाऐं दी। बटालियन के वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान्नित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुतियां पेश करके मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में कर्नल केपीएस खाती, कर्नल शशि राना, लेफ्टिनेण्ट कर्नल नारायण सिंह थापा, लेफ्टिनेण्ट कर्नल युवराज लामा, सुबेदार मेजर एवं ऑनरी लेफ्टिनेण्ट राम सिंह थापा, ऑनरी कप्तान प्रेम फुला थापा, सुबेदार इम बहादुर थापा, सुबेदार मेजर ऑनरी लेफ्टिनेंट  राज कुमार गुरुंग, ऑनरी कैप्टन रोविन राना, ऑनरी सुबेदार मेजर गंगा बहादुर गुरुंग, सुबेदार नेत्र बहादुर गुरूंग, सुबेदार दीपक सिंह थापा, सुबेदार कुम्बा सिंह थापा, आनरेरी नायब सुबेदार धन बहादुर थापा, नायक अर्जुन सिंह राना आदि उपस्थित थे।

No comments

Powered by Blogger.