Header Ads

गृहमंत्री अमित शाह ने नेपाल के गृहमंत्री सुधन गुरुंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर बनी सहमति

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित पहले BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक के इतर नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग से मुलाकात की। गृहमंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, "पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक के इतर नेपाल के गृह मंत्री महामहिम सुधन गुरुंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने और क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"

बैठक में भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन, सीमा पार अपराध पर अंकुश, आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता के क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान नेपाल के गृह मंत्री गुरुंग ने हाल में नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत द्वारा दी गई त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC) की यह पहली गृह मंत्री स्तरीय बैठक है, जिसमें अमित शाह ने नेपाल के अलावा भूटान के गृह मंत्री लिंगतेन दोरजी से भी मुलाकात कर सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments

Powered by Blogger.